



जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। पत्नी बिना बताए घर से निकल गई और जाते-जाते अलमारी में रखे 10 हजार रुपये भी साथ ले गई। इस घटना को लेकर पति ने चित्रकूट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
चित्रकूट नगर निवासी पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि वह 29 जनवरी की सुबह अपने काम पर गया था।जब वह शाम को घर लौटा, तो पत्नी गायब थी। उसने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।
रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कहीं भी पत्नी का पता नहीं चला।दो दिन तक खुद ढूंढता रहा, फिर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
10 हजार रुपये भी लेकर गई पत्नी:अलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे 10 हजार रुपये भी गायब थे।
जांच के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि 29 जनवरी को शाम 4 बजे महिला को एक अज्ञात आदमी के साथ घर से जाते हुए देखा गया था। इसके बाद पति को शक हुआ कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई है।
पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि विवाहिता किसके साथ गई।यदि विवाहिता अपनी मर्जी से गई है, तो इसे गुमशुदगी की बजाय घरेलू विवाद माना जाएगा।
यदि किसी व्यक्ति ने महिला को जबरदस्ती भगाया है, तो उस पर अपहरण या अन्य धाराओं में मामला दर्ज हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि महिला खुद गई है या उसे किसी ने जबरदस्ती ले जाया।