Tuesday, 03 March 2026

जयपुर म्यूजिक स्टेज 2025: सुरों की दुनिया में दूसरी शाम का जादू बरकरार


जयपुर म्यूजिक स्टेज 2025: सुरों की दुनिया में दूसरी शाम का जादू बरकरार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में संगीत का जादू जयपुर म्यूजिक स्टेज 2025 के रूप में जारी है। 30 जनवरी की धमाकेदार शुरुआत के बाद, 31 जनवरी की दूसरी शाम भी सुरों के रंग में डूबी रही। होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में आयोजित इस तीन दिवसीय संगीत उत्सव में साहित्यिक चर्चाओं के बाद संगीत प्रेमियों के लिए बेहतरीन प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।

दूसरी शाम: अंतरराष्ट्रीय और राजस्थानी सुरों का अनूठा संगम: कमाक्षी खन्ना की प्रस्तुति:

प्रसिद्ध गायिका कमाक्षी खन्ना ने अपनी भावनात्मक धुनों और गहरे बोलों से मंच को संगीतमय कर दिया। उन्होंने पॉप, आरएंडबी, सोल और फोक म्यूजिक के मिश्रण से अपनी अनूठी प्रस्तुति दी।

सुशीला रमण और साथियों की जादुई प्रस्तुति:सुशीला रमण, जो अपनी विश्व संगीत, भारतीय शास्त्रीय और प्रयोगात्मक ध्वनियों के अनूठे फ्यूजन के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने मंच संभाला।

उनके साथ थे सैम मिल्स, जो क्रॉस-कल्चरल म्यूजिक में अग्रणी गिटारवादक हैं।इस अद्भुत टीम में शामिल थे:
नथू लाल सोलंकी: 13वीं पीढ़ी के नागाड़ा वादक और राजस्थानी लोक संगीत के उस्ताद।
चुग्गे खान:
राजस्थानी लोक, सूफी और भारतीय शास्त्रीय संगीत में पारंगत कलाकार।

Previous
Next

Related Posts