Saturday, 29 August 2026

जयपुर म्यूजिक स्टेज 2025: सूफी और लोक संगीत की जादुई शाम से हुआ आगाज,अमीर खुसरो और कबीर की रचनाओं ने मोहा संगीत प्रेमियों का मन


जयपुर म्यूजिक स्टेज 2025: सूफी और लोक संगीत की जादुई शाम से हुआ आगाज,अमीर खुसरो और कबीर की रचनाओं ने मोहा संगीत प्रेमियों का मन

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) के सबसे बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम "जयपुर म्यूजिक स्टेज 2025" का आगाज 30 जनवरी को होटल क्लार्क्स आमेर में हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस संगीतमय आयोजन की शुरुआत भारत के दो महान कवियों - सूफी संत अमीर खुसरो और संत कबीर दास को समर्पित संगीतमय प्रस्तुतियों से हुई।

भारतीय शास्त्रीय संगीत फ्यूजन के उस्ताद और कीबोर्ड वादक अभिजीत पोहनकर की "द अमीर खुसरो प्रोजेक्ट" ने खुसरो की काव्यात्मक विरासत को अपनी प्रस्तुति से जीवंत कर दिया। वहीं, "दास्तान लाइव" ग्रुप ने अपनी अनोखी प्रस्तुति "कबीरा खड़ा बाजार में" के जरिए संत कबीर की गहरी दार्शनिक रचनाओं को आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत किया।

Previous
Next

Related Posts