Saturday, 29 August 2026

विधानसभा में शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि


विधानसभा में शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधानसभा में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।

विधानसभा में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

इस मौके पर विधानसभा में पूर्व विधायक नवरंग सिंह, प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, उप सचिव संजीव शर्मा, सुशील शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शहीद दिवस के इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान और उनके विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous
Next

Related Posts