Saturday, 29 August 2026

जयपुर: कांग्रेस विधायक दल की बैठक 30 जनवरी को, बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा


जयपुर: कांग्रेस विधायक दल की बैठक 30 जनवरी को, बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक 30 जनवरी को होगी। यह बैठक शाम 4:00 बजे विधानसभा की विपक्ष लॉबी में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली करेंगे।

बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी: कांग्रेस इस बैठक में बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति तैयार करेगी। सरकार की नीतियों, विफलताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रभावी तरीके से उठाने के लिए सभी विधायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा:सूत्रों के अनुसार बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, कर्मचारियों के मुद्दे, बजट घोषणाओं की समीक्षा, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत सहित कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस का फोकस रहेगा कि राज्य सरकार के एक साल के कामकाज पर सवाल उठाए जाएं।


Previous
Next

Related Posts