Saturday, 29 August 2026

जयपुर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन


जयपुर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

जयपुर पुलिस ने अवैध रूप से शहर में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर 500 से ज्यादा संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इनमें कुछ हार्डकोर अपराधी भी शामिल हैं। पुलिस को इनके पास यूएनएचसीआर (ग्रीन कार्ड) भी मिले हैं, जो शरणार्थियों के लिए जारी किए जाते हैं। पुलिस को इन कार्डों के फर्जी होने का शक है और मामले की जांच की जा रही है।

सोडाला थाना क्षेत्र: 394 रोहिंग्या नागरिक शरणार्थी के रूप में रह रहे पाए गए। इनके पास यूएनएचसीआर कार्ड/ग्रीन कार्ड मौजूद मिले।

सांगानेर सदर थाना क्षेत्र: फजर अली निवासी मदारीपुर, बांग्लादेश को अवैध रूप से रह रहे आरोप में गिरफ्तार किया गया।

जयसिंहपुरा खोर: 250 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि इनसे पूछताछ जारी है।

पिछले मामलों की कड़ी: भांकरोटा: 23 अक्टूबर 2024 को वेस्ट जिला पुलिस ने 12 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था।इनके पास पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और फ्लैट्स आवंटन के फर्जी दस्तावेज मिले।नवंबर में इन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर वापस उनके देश भेजा गया।

डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने कहा, "इस कार्रवाई का उद्देश्य जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करना और उनकी गतिविधियों पर रोक लगाना है।"

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया, "संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद उनकी नागरिकता और अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।"

अवैध गतिविधियों पर शिकंजा: जयपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर सख्त नजर रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार, आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।


Previous
Next

Related Posts