



राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले भाजपा विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगी। इस बैठक में भाजपा विधायकों के साथ-साथ भाजपा समर्थित निर्दलीय और अन्य दलों के विधायकों को भी आमंत्रित किया है।
बैठक के मुख्य एजेंडे:बजट सत्र की रणनीति: 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में विपक्ष के संभावित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विपक्ष के आरोपों का जवाब: विधायकों को सरकार की उपलब्धियों और एक साल में किए गए कामों की जानकारी दी जाएगी, ताकि सदन में विपक्ष के सवालों का मजबूती से जवाब दिया जा सके।
राज्यपाल का अभिभाषण: बैठक में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के पहले अभिभाषण की तैयारी पर भी चर्चा होगी।
विभिन्न मुद्दों पर मंथन: राज्य सरकार की योजनाओं और उनके प्रभाव के साथ विपक्ष के आलोचनाओं का जवाब देने की रणनीति तय की जाएगी।
बजट पेश होगा: 19 फरवरी को राज्य सरकार का बजट प्रस्तुत यह जाने की संभावना है।
विभिन्न विभागों की मांगों पर बहस: मार्च मध्य तक।