



जयपुर राजस्थान में खोजपूर्ण, गवेशणात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित 'माणक अलंकरण' समारोह 28 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना डूंगरी, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में वर्ष 2022, 2023, और 2024 के लिए चयनित 18 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावतऔर अध्यक्षता: हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुधि राजीव करेंगी।
विशिष्ट अतिथि: विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग,वरिष्ठ पत्रकार और विधायक गोपाल शर्मा,पद्मश्री साहित्यकार सीपी देवल होंगे।
छायाकार और कार्टूनिस्ट श्रेणी: अशोक जैन (जयपुर),अभिषेक तिवारी (जयपुर),रामजी व्यास (जोधपुर)।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी: करणपुरी गोस्वामी (जोधपुर),अरुण हर्ष (जोधपुर),कमलकांत व्यास (जयपुर)।
जलतेदीप समूह श्रेणी: सच्चिदानंद पारीक (कोलकाता ब्यूरो),विपुल श्रीवास्तव (जयपुर डेस्क),राजू तातेड़ (सूरत ब्यूरो)।
राजस्थानी लेखन महिला साहित्यकार: बसंती पंवार (जोधपुर),दमयंती कच्छवाहा (जोधपुर),डॉ. रेणुका व्यास (बीकानेर)।
'माणक अलंकरण' समारोह राजस्थान की पत्रकारिता, साहित्य, और कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को पहचान और प्रोत्साहन प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। आयोजन समिति के संयोजक पदम मेहता ने बताया कि यह आयोजन पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहन देने का प्रतीक है।