Saturday, 29 August 2026

महाकुंभ 2025: गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी और संतों संग किया स्नान


महाकुंभ 2025: गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी और संतों संग किया स्नान

प्रयागराज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।

संगम स्नान और पूजा:शाह ने संगम में करीब 10 मिनट तक स्नान किया।योगी आदित्यनाथ और बाबा रामदेव ने उनके ऊपर पानी डाला।संतों ने मंत्रोच्चार के बीच अमित शाह को आचमन कराया।

परिवार के साथ पूजा:स्नान के बाद शाह ने संगम तट पर अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की।

अक्षयवट और संतों से भेंट:शाह अक्षयवट पहुंचे और वहां से स्वामी अवधेशानंद गिरि के आश्रम में गए।उन्होंने संतों के साथ भोजन किया।

सीएम योगी और रामदेव के साथ योग:स्नान के बाद योगी आदित्यनाथ ने बाबा रामदेव के साथ योग किया।

पक्षियों को दाना खिलाया:शाह ने संगम के पास पक्षियों को दाना भी खिलाया।

यात्रा का कार्यक्रम:शाह का विमान सुबह 11:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।सीएम योगी, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया।

बमरौली से BSF हेलिकॉप्टर द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) पहुंचे और फिर कार से अरैल घाट। VIP घाट तक स्टीमर से पहुंचे।

अमित शाह के साथ उनके परिवार के सदस्य भी महाकुंभ में शामिल हुए:पत्नी सोनल शाह।बेटा जय शाह, बहू रिशिता।दोनों पोतियां और नवजात पोता।

Previous
Next

Related Posts