



नई दिल्ली राजस्थान के मुख्यमंत्रीभजनलाल शर्मा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला करते हुए उनके शासन को झूठे वादों और धोखे का प्रतीक करार दिया। उन्होंने AAP सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली का विकास सुनिश्चित होगा।
भारतीय जनता पार्टी ने शाहदरा के कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में वादों के नाम पर केवल घोटाले किए। शर्मा ने विश्वास जताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली का वास्तविक विकास करेगी।
विफल वादे: यमुना को साफ करने का वादा अधूरा।मुफ्त पानी देने का वादा, लेकिन गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है।
नेताओं पर आरोप:AAP के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, एक मंत्री और तीन विधायक भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री शर्मा ने दिल्ली की जनता से वादा किया कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद:हर गरीब महिला को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद।विधवा और असहाय महिलाओं को ₹3,000 पेंशन।छात्रों को ₹1,000 का वजीफा।आयुष्मान योजना के तहत ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज।एलपीजी सिलेंडर ₹500 में और होली-दिवाली पर एक मुफ्त सिलेंडर।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और पूरे देश में चहुंमुखी विकास किया।
दिल्ली में:₹3,600 करोड़ की लागत से अर्बन एक्सटेंशन रोड।₹7,500 करोड़ से द्वारका एक्सप्रेसवे।₹920 करोड़ से प्रगति मैदान इंट्रीगेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर।
मुख्यमंत्री ने जनता से 5 फरवरी को कमल के निशान पर वोट देने और भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया।