Saturday, 29 August 2026

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा में हंगामा: सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की


जयपुर नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा में हंगामा: सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की

जयपुर लंबे समय बाद बुलाई गई जयपुर नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा की बैठक सोमवार को भारी हंगामे का शिकार हो गई। सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की कमी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी पार्षद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की के कारण बैठक को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा।

मेयर के देर से पहुंचने पर सांसद ने जताई नाराजगी: बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होनी थी, लेकिन मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर 1:36 बजे पहुंचीं।इससे पहले सांसद मंजू शर्मा सदन में पहुंच चुकी थीं। उन्होंने गंदगी को लेकर आपत्ति जताई।नगर निगम कमिश्नर रुक्मणी रियार ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

कचरे से भरा डिब्बा मेयर की टेबल पर रखा:बैठक स्थगित होने के बाद कांग्रेस पार्षद ने कचरे से भरा मिठाई का डिब्बा मेयर की टेबल पर रखते हुए कहा, "यह मिठाई जनता ने भिजवाई है।"

कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच टकराव:कांग्रेस पार्षदों ने सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर मेयर के खिलाफ नारेबाजी की और वेल में पोस्टर लहराए।इसके जवाब में भाजपा पार्षद भी वेल में उतर आए, जिससे दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई।

सांसद का बयान: हंगामा लोकतंत्र की खूबसूरती: सांसद मंजू शर्मा ने कहा, "पक्ष और विपक्ष के इस तरह एग्रेसिव होने से लोकतंत्र मजबूत होता है।"

प्रमुख मुद्दे और विवाद:100 फीट रोड पर पट्टों का मामला:वार्ड नंबर 117 के पार्षद रामस्वरूप मीणा ने 100 फीट रोड पर पट्टों के निरस्तीकरण की मांग की।उन्होंने मेयर पर इस मुद्दे पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया और दंडवत होकर विरोध किया।

भाजपापार्षदों का मेयर के खिलाफ विरोध: वार्ड नंबर 13 के पार्षद रणवीर सिंह राजावत ने मेयर के खिलाफ पोस्टर लहराए और आरोप लगाया कि उनके प्रस्ताव बैठक में शामिल नहीं किए गए।


Previous
Next

Related Posts