



राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर को उनके दिल्ली निवास पर देवनारायण जयंती समारोह के संयोजक प्रोफेसर विक्रम सिंह गुर्जर ने मुलाकात कर 3 फरवरी को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित होने वाले देवनारायण जयंती समारोह और राष्ट्रीय सम्मेलन में आने का आमंत्रण दिया।
देवनारायण जयंती समारोह में राजस्थान की संस्कृति और इतिहास को विशेष रूप से उजागर किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर गुर्जर समाज की एकता और योगदान को प्रदर्शित करेगा।