Wednesday, 05 February 2025

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 2025: सहेलियो की बाड़ी में 'एट होम' कार्यक्रम का आयोजन, 17 लोगों का सम्मान


राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 2025: सहेलियो की बाड़ी में 'एट होम' कार्यक्रम का आयोजन, 17 लोगों का सम्मान

राजस्थान के राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत शनिवार को सहेलियो की बाड़ी में आयोजित 'एट होम' कार्यक्रम के साथ हुई। 

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर 15 पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक और 6 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन राष्ट्रीय धून के साथ हुआ।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, और आमंत्रित गणमान्य लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान राजस्थान की संस्कृति और आतिथ्य की झलक देखने को मिली।

सम्मानित व्यक्तित्व: पुलिस पदक प्राप्तकर्ता

  1. कानसिंह भाटी – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ा।

  2. वेदप्रकाश – एएसपी, एसीबी जालौर।

  3. मांगीलाल राठौड़ – एएसपी, एसीबी जोधपुर।

  4. अनिलकुमार रेवड़िया – उपाधीक्षक, पुलिस दूरसंचार उदयपुर।

  5. गुरजिन्द्रसिंह – निरीक्षक, पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल बीकानेर।

  6. गोपालसिंह जांगिड़ – निरीक्षक, झुंझुनूं।

  7. सुरेंद्रसिंह शेखावत – उपनिरीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा जयपुर।

  8. हवासिंह – कंपनी कमाण्डर, महाराणा प्रताप बटालियन प्रतापगढ़।

  9. कल्याण सहाय शर्मा – सहायक उप निरीक्षक, जिला विशेष शाखा जयपुर।

  10. रामप्रसाद शर्मा – पुलिस निरीक्षक, राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर।

  11. बाबूलाल जाट – सहायक उप निरीक्षक, जयपुर ग्रामीण।

  12. पप्पू कुमावत – सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी एसएसबी जयपुर।

  13. नरेंद्रकुमार – कांस्टेबल, एमबीसी खेरवाड़ा।

  14. छगनाराम – कांस्टेबल, प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर।

  15. रामदेव – कांस्टेबल, एसओजी यूनिट अजमेर।

प्रशस्ति पत्र प्राप्तकर्ता

  1. डॉ. मनीषा सिंह – समाज सेवा, जगतपुरा, जयपुर।

  2. धर्मेंद्र बिश्नोई – समाज सेवा, बासनी, जोधपुर।

  3. मिथिलेश श्रीवास्तव – समाज सेवा।

  4. सुनीता मीणा – लेक्रोज खिलाड़ी, तितरडी, उदयपुर।

  5. संस्कार सारस्वत – बैडमिंटन खिलाड़ी, हाथीराम का उड़ा, जोधपुर।

  6. फकीरा खान – लोक संगीत कलाकार, बाड़मेर

    इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा अन्य आमंत्रित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सपना शाह एवं चंद्रशेखर पारीक ने किया।

Previous
Next

Related Posts