Saturday, 29 August 2026

जयपुर के DTO संजय शर्मा के ठिकानों पर एसीबी की रेड, आय से दोगुना संपत्ति का खुलासा


जयपुर के DTO संजय शर्मा के ठिकानों पर एसीबी की रेड, आय से दोगुना संपत्ति का खुलासा

जयपुर के विद्याधर नगर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) संजय शर्मा के 10 ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की छापेमारी में उनकी आय से दोगुना यानी करीब 6.18 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है। एसीबी के डीजी डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डीटीओ की संपत्ति उनकी घोषित आय से 209% अधिक पाई गई है।

विदेश यात्राओं और प्रॉपर्टी में भारी निवेश का खुलासा
संजय शर्मा के घर से सोने-चांदी के गहने, शेयर्स, बैंक अकाउंट्स, लॉकर, और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। उनके परिवार ने यूरोप और अमेरिका में यात्रा पर लाखों रुपए खर्च किए। बड़ा बेटा अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा बेटा लंदन में और बेटी कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर चुकी है। एसीबी अब यह जांच कर रही है कि इन यात्राओं का खर्च उन्होंने खुद उठाया या किसी अन्य ने।

कहां-कहां हुई छापेमारी:

  1. जयपुर: वैशाली नगर स्थित घर, एसकेजे ज्वेलर्स शोरूम, और विद्याधर नगर ऑफिस में छापा।
  2. भरतपुर: कप्तान कॉलोनी के पुराने मकान की तलाशी।
  3. उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में 25 बीघा जमीन और चंदौसी में मकान पर सर्च।
  4. जयपुर: सांगानेर में प्रॉपर्टी डीलर श्याम लाल के घर और श्याम नगर में भांजी के यहां छापा।
  5. वैशाली नगर: भांजी के नाम पर खरीदे गए फ्लैट और प्लॉट के दस्तावेज मिले, जिन्हें कम कीमत पर अपने और पत्नी के नाम करवाया।

कैसे हुआ खुलासा:
सवा साल पहले आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर एसीबी ने जांच शुरू की थी। अब तक की कार्रवाई में उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम से संपत्ति खरीदने और निवेश करने के सबूत मिले हैं।

एसीबी आगे की जांच में संपत्तियों के स्रोत, विदेश यात्रा के खर्च, और प्रॉपर्टी में निवेश के अन्य पहलुओं को खंगाल रही है। यह छापेमारी राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts