मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,केंद्रीय पर्यटन मंत्रीगजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी,सरकारी बुक के सचेतक योगेश्वर गर्ग,चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और पूर्व प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने गुरुवार 23 जनवरी जोधपुर पहुंचे और डारा गार्डन, कैंट एरिया, शिकारगढ़ रोड पर आयोजित शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में पहुंचेऔर शेरगढ़ विधायक के परिवार को बधाई दी और वर-वधु को शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में जोधपुर के पूर्व महाराजा गज सिंह,पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह,लघु उद्योग भारती केराष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शेरगढ़ विधायक के परिवार को बधाई दी और वर-वधु को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री शर्मा का एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, ओसियां विधायक भैराराम सियोल और फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री शर्मा एयरपोर्ट से सीधे डारा गार्डन, कैंट एरिया, शिकारगढ़ रोड पर आयोजित शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शेरगढ़ विधायक के परिवार को बधाई दी और वर-वधु को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री शर्मा की इस यात्रा में जोधपुर के भाजपा नेताओं और विधायकों ने उनकी उपस्थिति को लेकर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।