Saturday, 29 August 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड: भर्ती परीक्षाओं के लिए पुरुष अभ्यर्थियों के ड्रेस कोड में बदलाव


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड: भर्ती परीक्षाओं के लिए पुरुष अभ्यर्थियों के ड्रेस कोड में बदलाव

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं के लिए पुरुष अभ्यर्थियों के ड्रेस कोड में बदलाव किया है। अब पुरुष अभ्यर्थी कुर्ता-पायजामा पहनकर परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि, सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए कुछ विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं।

ड्रेस कोड के मुख्य बिंदु: कुर्ता-पायजामा की अनुमति:पुरुष अभ्यर्थी अब कुर्ता-पायजामा पहनकर परीक्षा में बैठ सकते हैं।

मेटल की जिप चेन और बटन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

जूते पहनने की अनुमति:परीक्षार्थी अब जूते पहनकर भी परीक्षा दे सकेंगे।

परीक्षा केंद्र और ड्यूटी से जुड़े दिशा निर्देश: पारिवारिक सदस्य या निकटतम रिश्तेदार:जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी का पारिवारिक सदस्य या निकटतम रिश्तेदार उपस्थित होगा, उस केंद्र पर संबंधित उप-समन्वयक, पर्यवेक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक को ड्यूटी पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।राजकीय कर्मचारी को, जिनका निकटतम रिश्तेदार परीक्षा दे रहा है, किसी अन्य केंद्र पर ड्यूटी दी जाएगी।

निजी परीक्षा केंद्रों पर विशेष प्रबंधन:निजी परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षकों को परीक्षा कार्य से दूर रखा जाएगा।

सुरक्षा और अनुशासन:बोर्ड और आयोग द्वारा निर्देशित नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा में प्रवेश देने से पहले सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।

परीक्षा संचालन की व्यवस्थाएं: बोर्ड ने परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इन दिशा-निर्देशों को लागू किया है। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए सीसीटीवी निगरानी और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।


Previous
Next

Related Posts