Saturday, 29 August 2026

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 41 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टरों के हुए तबादले, महिला अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी


जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 41 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टरों के हुए तबादले, महिला अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शहर में अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधार को लेकर जयपुर पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 41 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें कई एसएचओ, सब-इंस्पेक्टर और महिला अधिकारी शामिल हैं। फेरबदल के तहत महिला अधिकारियों को प्रमुख थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख थानों में नए एसएचओ:
आदेशानुसार, इंस्पेक्टर महेश शर्मा को बस्सी, श्रीराम मीणा को तुंगा, धर्मेंद्र शर्मा को एसएमएस, महावीर यादव को करणी विहार, मनीष शर्मा को सेज और भरत लाल मीणा को बिंदायका थाने का प्रभार दिया गया है।

महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी:
महिला अधिकारियों में कविता को कालवाड़, इंदु शर्मा को महिला थाना साउथ, एकता राज को महिला थाना नॉर्थ, और पूनम कुमारी को मेट्रो थाने का एसएचओ बनाया गया है। संतरा मीणा को ज्योति नगर और गुंजन वर्मा को महेश नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

दुर्घटना इकाई और अन्य पद:
इंस्पेक्टर माधो सिंह को दुर्घटना इकाई वेस्ट, दिलीप कुमार सोनी को दुर्घटना इकाई नॉर्थ, मनोज बेरवाल को दुर्घटना इकाई साउथ, और उमेश बेनीवाल को दुर्घटना इकाई ईस्ट का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा, इंस्पेक्टर नवरत्न धौलिया को टीआई बर्ड (नॉर्थ), गौतम डोटासरा को टीआई प्रथम (साउथ), और रमेश पारीक को टीआई थर्ड (ईस्ट) बनाया गया है।

पुलिस लाइन में तैनाती:
इंस्पेक्टर जयदेव सिंह, लक्ष्मी नारायण, राज कुमार मीणा, अब्दुल वहीद, और मंजुला मीणा को पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।

Previous
Next

Related Posts