



जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) 2025 में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले दो साल से विवादित रहे मुगल टैंटको अब साहित्यिक चर्चा से हटाकर फूड एरिया में बदल दिया गया है। मुगल टैंट में होने वाले सभी सेशन अब एक नए वेन्यू ‘सूर्य महल’ में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी टीम वर्क्स आर्ट्स के निदेशक और जेएलएफ के प्रोड्यूसर संजोय रॉय ने होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।
संजोय रॉय ने बताया कि पिछले वर्षों में मुगल टैंट विवादों में रहा है। इसके अलावा, बारिश के दौरान कई बार आयोजन में बाधा आई थी।
फूड एरिया में तब्दील: मुगल टैंट अब साहित्यिक चर्चा के स्थान पर खाने-पीने के लिए उपयोग होगा।
सूर्य महल का नया सेशन वेन्यू: क्लार्क्स आमेर होटल में एक नया वेन्यू उपलब्ध हुआ, जिसे साहित्यिक सेशन के लिए चुना गया है।
तारीखें: फेस्टिवल 30 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा।
साहित्यकार:250 से ज्यादा साहित्यकार अपनी रचनाओं और विचारों को साझा करेंगे।
नए बदलावों से आयोजन को मिलेगा नया आयाम: फेस्टिवल के प्रोड्यूसर संजोय रॉय ने कहा कि नए बदलावों से आयोजन का अनुभव बेहतर होगा। "सूर्य महल का नया सेशन वेन्यू और उत्सव थीम दर्शकों को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी।"