Saturday, 29 August 2026

जयपुर प्रताप नगर के रूफ टॉप कैफे पर पुलिस की कार्रवाई, मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार, 14 शांतिभंग में हिरासत


जयपुर प्रताप नगर के रूफ टॉप कैफे पर पुलिस की कार्रवाई, मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार, 14 शांतिभंग में हिरासत

जयपुर के प्रताप नगर में स्थित इन्फिनिटी कैफे एंड रूफ टॉप पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 14 अन्य लोगों को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया।
डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि हल्दी घाटी मार्ग स्थित एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के पास बर्गर गैराज के ऊपर बने कैफे पर हुक्का पिलाने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मौके पर छापा मारा।छापेमारी के दौरान 9 हुक्के, 10 पाइप, 9 चिलम और भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर जब्त किए गए।

कैफे मैनेजर और स्टाफ गिरफ्तार:कैफे पर लाइसेंस और गाइडलाइंस की पालना न करने पर पुलिस ने कैफे मैनेजर अमन सिंह जादौन (21) उर्फ लालू, निवासी फतहपुर, करौली।ललित कुमार लाखीवाल (22), निवासी साहीवाड़, शाहपुरा, जयपुर।श्रवण सिंह चौहान (25), निवासी रामपुरा दूदा, ब्यावर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया।

14 अन्य लोग शांतिभंग में हिरासत में:मौके पर मौजूद 14 युवक-युवतियों को पुलिस ने शांतिभंग में हिरासत में लिया।

पुलिस की सख्ती: पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना लाइसेंस हुक्का बार चलाना नियमों का उल्लंघन है। इस पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जयपुर पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध हुक्का बार चलाने वालों के खिलाफ है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक कदम भी है। प्रशासन ने ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Previous
Next

Related Posts