



पटना में तबीयत बिगड़ने के बाद राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को राज्य सरकार के विशेष विमान से जयपुर लाया गया। उनके साथ उनके पुत्र महेश देवनानी और दो चिकित्सक भी जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर से एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया- स्पीकर वासुदेव देवनानी को मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया है। पटना में चेस्ट पेन की शिकायत के बाद उन्हें जयपुर से हमारी टीम पटना लेने पहुंची थी।
उन्होंने बताया- पटना मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में स्पीकर देवनानी की सभी कर ली गई है। अब हम उन्हें आज रात को ऑब्जर्वेशन में रखेंगे, इसके बाद सुबह जरूरत पड़ी तो दोबारा जांच करवाएंगे। उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है।