Saturday, 29 August 2026

एनएसयूआई राजस्थान में संगठनात्मक फेरबदल: नए प्रभारियों की नियुक्ति से संगठन को मिलेगी नई दिशा


एनएसयूआई राजस्थान में संगठनात्मक फेरबदल: नए प्रभारियों की नियुक्ति से संगठन को मिलेगी नई दिशा

राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की राजस्थान इकाई में एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी, प्रदेश प्रभारी साहिल शर्मा, अखिलेश यादव, और प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया ।
एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और युवाओं को नेतृत्व का अवसर देने के उद्देश्य से नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह बदलाव संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और छात्र राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों की सूची: जारी सूची के अनुसार, राजस्थान के विभिन्न संभागों और जिलों में नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं:

अजमेर संभाग:प्रभारी: महेश चौधरी,सह-प्रभारी: अंकित चौधरी और जितेंद्र कड़ेला

बीकानेर संभाग:प्रभारी: हरेंद्र चौधरी,सह-प्रभारी: पवन नंदीवाल और अरुण शर्मा

भरतपुर संभाग:प्रभारी: रोहिताश मीणा,सह-प्रभारी: राजेंद्र यादवऔर अतुल शर्मा

जयपुर संभाग:प्रभारी: मोहित यादव,सह-प्रभारी: राकेश रावत, मंजीत मूंड

जोधपुर संभाग:प्रभारी: रविंद्र मेहलावत,सह-प्रभारी: संपत गुर्जर और जबेर खान

कोटा संभाग:प्रभारी: नोमान खान,सह-प्रभारी: जयेश चौधरीऔर महिपाल यादव

उदयपुर संभाग:प्रभारी: दीपक जाखड़,सह-प्रभारी: प्रणव माथुरऔर संजय सेन

Previous
Next

Related Posts