Saturday, 29 August 2026

सांगानेर आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आवास फाइनेंसर्स ने कराए ₹ 35 लाख के विकास कार्य : साधन और भाषा किसी विद्यार्थी के विकास में बाधा नहीं बन सकती: सुरेन्द्र सिहाग


सांगानेर आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आवास फाइनेंसर्स ने कराए ₹ 35 लाख के विकास कार्य : साधन और भाषा किसी विद्यार्थी के विकास में बाधा नहीं बन सकती: सुरेन्द्र सिहाग

आवास फाइनेंसर्स लिमिटेड सीईओ सुरेन्द्र सिहाग ने कहा कि साधन और भाषा किसी विद्यार्थी के विकास में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा में अध्ययन कर और सीमित संसाधनों के बावजूद लोग अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

इस अवसर पर आवास फाइनेंसर्स ने ₹ 35 लाख के विकास कार्यों के लिए सहयोग दिया। विज्ञान कक्ष की स्थापना की घोषणा भी की गई।

सांगानेर स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में भवन विकास की शुरुआत आवास फाइनेंसर्स लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से की गई। 

आवास फाइनेंसर्स लिमिटेड चीफ कंप्लायंस ऑफिसर शरद पाठक ने कहा कि उनकी कंपनी भविष्य में भी आदर्श विद्या मंदिर के प्रकल्पों में सहयोग करेगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग प्रचारक चैतन्य प्रकाश विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप राव ने कहा कि विद्यालय संसाधनों से नहीं, बल्कि शिक्षकों से अपनी पहचान बनाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 के भारत का जो सपना देखा है, उसकी नींव इन विद्यालयों में ही रखी जाएगी।

आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय समिति के अध्यक्ष राम मोहन ने कहा कि विद्यालयों के विकास में जन सहयोग अत्यंत आवश्यक है। पुराने भवनों के लिए आवास फाइनेंसर्स ने जो सहयोग किया है, वह सराहनीय है।

सांगानेर के भामाशाह ओम प्रकाश और मदन सोनी ने विद्यालय में शिशु वाटिका के लिए ₹ 2 लाख दान देने की घोषणा की।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के विकास के लिए संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने पर जोर दिया।विद्यालय का उद्देश्य ऐसे छात्रों का निर्माण करना है जो समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनें। सीएसआर गतिविधियों और जन सहयोग के माध्यम से स्कूलों को सशक्त बनाने की दिशा में काम जारी रहेगा।

इस आयोजन में सांगानेर के प्रमुख व्यवसायी, विद्यालय समिति के सदस्य और विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

    Previous
    Next

    Related Posts