



सीसीआई (कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडिया) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ओझा ने उपभोक्ताओं की जागरूकता को वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक बताया। वैशाली नगर में उपभोक्ता प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए ओझा ने कहा कि बदलते बाजार तंत्र और ऑनलाइन व्यवस्था के इस दौर में उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है, अन्यथा धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है।
संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. अनंत शर्मा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सीसीआई का देशव्यापी नेटवर्क उपभोक्ता जागरूकता को गति प्रदान कर रहा है।
साहित्य और संवाद:उपभोक्ताओं के लिए साहित्य निर्माण और वितरण। कार्यशालाएं, सेमिनार, संगोष्ठियां, नुक्कड़ नाटक, और रैलियों का आयोजन।
सहयोगी संस्थाएं: संगठन की सहयोगी संस्था कैंस के माध्यम से उपभोक्ताओं को नवीनतम जानकारी और संवाद उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उपभोक्ता सुरक्षा संगठनों का सहयोग:देशभर में विभिन्न उपभोक्ता सुरक्षा संगठनों और सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर नियमित गतिविधियाँ।
ओझा ने कहा कि उपभोक्ता जागरूकता से ही धोखाधड़ी और ठगी की घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों और बाजार में हो रहे परिवर्तनों के प्रति सजग रहने की अपील की