Saturday, 29 August 2026

जयपुर शहर में सुगम यातायात प्रबंधन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक में अहम निर्णय


जयपुर शहर में सुगम यातायात प्रबंधन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक में अहम निर्णय

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर में सुगम यातायात और परिवहन को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में कई अहम घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को निर्बाध और सुगम परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए भविष्य की आवश्यकता के अनुसार दूरगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

मुख्य बिंदु और घोषणाएं:सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करना: सिटी ट्रांसपोर्ट सिस्टम में नई सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा।आमजन को निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेज के लिए विशेष बस सेवाएं संचालित की जाएंगी।

यातायात पुलिस और होमगार्ड की तैनाती:शहर में यातायात संचालन के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।वैकल्पिक रूप से होमगार्ड और आरएसी जवानों को यातायात प्रबंधन में शामिल किया जाएगा।प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे बढ़ाकर यातायात नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।

सैटेलाइट बस स्टैंड:अजमेर रोड, आगरा रोड, टोंक रोड और सीकर रोड पर नए सैटेलाइट बस स्टैंड बनाए जाएंगे।मुख्य बस स्टैंड सिंधी कैंप पर दबाव कम करने के लिए नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा।

परकोटा क्षेत्र में यातायात दबाव कम करना:रामनिवास बाग में सस्ती दरों पर पार्किंग की सुविधा।परकोटा क्षेत्र में मिनी बस और इलेक्ट्रिक वाहन संचालित किए जाएंगे।ई-रिक्शा जोन और उनके लिए अलग रंग निर्धारित किए  बाजारों को बंद रखने के लिए अलग-अलग दिन तय किए जाएंगे।

मुख्य सचिव सुधांश पंत, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, गृह सचिव आनंद कुमार, एडीजी यातायात अनिल पालीवाल, और जेडीए व नगर निगम के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts