Saturday, 29 August 2026

जयपुर लूट और हत्या मामला: रिश्तेदार निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार


जयपुर लूट और हत्या मामला: रिश्तेदार निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर के पॉश इलाके विद्याधर नगर में हुई लूट और महिला की हत्या का मास्टरमाइंड सरोज बंसल (55) का ही रिश्तेदार निकला। पुलिस ने इस मामले में तीन मास्टरमाइंड समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मृतका की देवरानी का मुंह बोला भाई गोपाल शर्मा इस वारदात का मुख्य आरोपी है।

डीसीपी (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि मास्टरमाइंड गोपाल शर्मा (45) ने अपने लाखों रुपए के कर्ज को उतारने के लिए इस लूट की योजना बनाई थी।घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी एक साल से रेकी कर रहे थे।वारदात के लिए बूंदी से दो बदमाशों को बुलाया गया, जिन्होंने शराब पीकर महिला के घर में घुसकर लूट और हत्या को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी:गोपाल शर्मा (45):पुत्र गणेश नारायण।कोयले की दुकान चलाता है।कर्ज: ₹30 लाख।

बजरंग लाल (50):पुत्र ग्यारसी लाल।ठेकेदार।लाखों रुपए का कर्ज।

दीन मोहम्मद (47):पुत्र सिराजुद्दीन।चूड़ी बनाने का काम करता है।

लक्की (23):पुत्र मोहम्मद फिरोज।कोतवाली, बूंदी निवासी।

शाहरुख अंसारी उर्फ पुलिस (24):पुत्र मोहम्मद रफीक।कोतवाली, बूंदी निवासी।

कैसे हुई वारदात:मास्टरमाइंड प्लानिंग:गोपाल शर्मा, बजरंग लाल और दीन मोहम्मद ने कर्ज उतारने के लिए योजना बनाई।

बूंदी से बुलाए गए बदमाश:लक्की और शाहरुख को वारदात के लिए बुलाया गया।

लूट और हत्या का तरीका:बदमाशों ने शराब पीकर सरोज बंसल के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।लूट के दौरान महिला का मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी।

आरोपियों की पृष्ठभूमि:गोपाल शर्मा पर ₹30 लाख का कर्ज है।बजरंग लाल भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।दोनों ने दीन मोहम्मद के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

Previous
Next

Related Posts