Saturday, 29 August 2026

जयपुर लूट और महिला हत्या मामला: 2 आरोपियों को टोंक से किया गिरफ्तार


जयपुर लूट और महिला हत्या मामला: 2 आरोपियों को टोंक से किया गिरफ्तार

जयपुर के पॉश इलाके विद्याधर नगर में लूट और महिला की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के छह घंटे के भीतर टोंक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जयपुर लाने के दौरान भागने की कोशिश भी की, जिसमें एक आरोपी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।

गुरुवार, 16 जनवरी 2025 को शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को विद्याधर नगर में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। मृतक महिला की पहचान सरोज बंसल (55) के रूप में हुई।

सरोज के पति गोविंद बंसल, ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी पत्नी घर में बेहोशी की हालत में मिली। सरोज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि घर से ज्वेलरी और कैश गायब था। फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश शाम 5:30 बजे घर में घुसते हुए दिखाई दिए।पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची ने बदमाशों को सरोज के घर से निकलते देखा और अपने माता-पिता को बताया।

आरोपियों ने पहले घर की रेकी की थी।लूट के दौरान सरोज बंसल से झड़प हुई।बदमाशों ने महिला का मुंह और नाक दबा दिया, जिससे सांस रुकने के कारण उनकी मौत हो गई।

एसएचओ राकेश ख्यालिया ने बताया कि घटना के छह घंटे बाद टोंक से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।जयपुर लाने के दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।भागने की कोशिश के दौरान एक आरोपी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। सरोज बंसल की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।पति गोविंद बंसल स्टेशनरी की दुकान पर काम करते हैं।


Previous
Next

Related Posts