



संसद का बजट सत्र 2025 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान, 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्णकालिक बजट होगा।
पिछले वर्ष, 1 फरवरी 2024 को चुनावी कारणों से अंतरिम बजट पेश किया था, जिसमें सरकार की प्राथमिकताएं और अस्थायी आर्थिक नीतियां सामने रखी गई थीं। इस बार का बजट सरकार की दीर्घकालिक योजनाओं का खाका प्रस्तुत करेगा।
बजट पेश करने की तिथि:1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट संसद में पेश करेंगी।
पिछला बजट:2024 में लोकसभा चुनावों के कारण अंतरिम बजट पेश किया था।
प्रत्याशाएँ:महंगाई पर नियंत्रण के उपाय।रोजगार सृजन और आर्थिक सुधारों पर ध्यान।ग्रामीण और शहरी विकास के लिए योजनाएं।कर सुधारों और मध्यवर्ग को राहत देने के उपाय।
यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ विकास की नई नीतियां पेश करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। खासतौर पर बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल इंडिया अभियान को और मजबूत करने के लिए योजनाओं की घोषणा होने की संभावना है।