Saturday, 29 August 2026

जयपुर में भारत सोलर एक्सपो 2025 का शुभारंभ 17 जनवरी को करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला


जयपुर में भारत सोलर एक्सपो 2025 का शुभारंभ 17 जनवरी को करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 17 जनवरी शुक्रवार सुबह 11 बजे से भारत सोलर एक्सपो के चौथे संस्करण का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

एक्सपो की प्रमुख विशेषताएं: तीन दिवसीय आयोजन: यह आयोजन 19 जनवरी 2025 तक चलेगा।इसमें देश-विदेश की 200 से अधिक सोलर कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी।

प्रदर्शनी का आकार और भागीदारी:आयोजन 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।देशभर से 10,000 से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सोलर उत्पादों की प्रदर्शनी:एक्सपो में सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी, चार्जिंग स्टेशन और अन्य सोलर कंपोनेंट्स का प्रदर्शन किया जाएगा।नवीन तकनीक और समाधानों का प्रदर्शन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना।

सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उत्पादों को पेश करना।व्यापारिक साझेदारियों और निवेश के अवसर प्रदान करना।

राजस्थान सोलर एसोसिएशन के सीईओ नितिन अग्रवाल ने बताया कि राज्य सोलर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है। यह आयोजन सोलर क्षेत्र में राजस्थान की भूमिका को और सशक्त करेगा।

Previous
Next

Related Posts