



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रयागराज महाकुंभ मेले में राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजस्थान मंडप की स्थापना की गई है। यहां श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
मुख्यमंत्री की अपील: मुख्यमंत्री ने राजस्थान के श्रद्धालुओं से त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान, दर्शन, और पूजन कर पुण्यलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।
भोजन और चिकित्सा सुविधाएं: श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन उपलब्ध।चिकित्सा सहायता के लिए सुविधाएं उपलब्ध।
अन्य सेवाएं:हेल्पडेस्क और कंट्रोल रूम की स्थापना। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर: कंट्रोल रूम: 9929860529, 9887812885।देवस्थान विभाग नियंत्रण कक्ष: 0294-2426130।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ मेले में राजस्थान मंडप के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद और अलौकिक अनुभूति का लाभ उठाएं।