



देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में गिरफ्तार किए गए नरेश मीणा को बुधवार को भी राहत नहीं मिली। राजस्थान हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और नरेश का आपराधिक रिकॉर्ड मंगवाया है। मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी।
नरेश मीणा पर आरोप है कि उन्होंने एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद समरावता गांव में हिंसा भड़काई। इस हिंसा में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।
एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में गुरुवार को सुनवाई होने की संभावना है। कोर्ट ने पुलिस से तथ्यात्मक रिपोर्ट और नरेश का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड मंगवाने के निर्देश दिए हैं।
हाईकोर्ट के रुख को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि मामले की गंभीरता और याचिकाकर्ता की भूमिका को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने कठोर कदम उठाने की तैयारी कर ली है। अब अगली सुनवाई में ही यह तय होगा कि नरेश मीणा को जमानत मिलती है या नहीं।