



आमेर महल में पर्यटकों के लिए हाथी सवारी की दर को ₹ 1500 निर्धारित किया गया है। यह निर्णय पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ. पंकज घरेन्द्र ने मंगलवार को दी गई जानकारी में बताया।
कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
हाथी सवारी की नई दरें 10 जनवरी 2025 से लागू होंगी।हर साल इन दरों में 5% की बढ़ोतरी होगी।दरों की समीक्षा हर 5 साल बाद की जाएगी।
आमेर महल की हाथी सवारी पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही है। नई दरें और वार्षिक बढ़ोतरी का निर्णय सवारी के अनुभव को और भी व्यवस्थित और बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।