श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में "श्री राम लला के प्रतिष्ठा दिवस" के शुभ अवसर पर शनिवार को महिला भजन मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और भक्तजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंदिर को भव्य रूप से फूल-मालाओं से सजाया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद भगवान श्री राम लला की आरती की गई और भोग लगाकर भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया गया।
विशेष सजावट: श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाकर भव्य स्वरूप प्रदान किया गया।
दीपोत्सव: शाम के समय सेवा मंडल और भक्तजनों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस शुभ दिन को उत्सव के रूप में मनाया।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से संयोजक श्रीमती रेखा ओझा, सामूहिक सुंदरकांड आयोजन में संयोजक श्रीमती रेखा ओझा,कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती मोना गर्ग,सुनीता टांक, कमल चौहान, दौलतराम वर्मा, अनिल मीणा एवं संरक्षक भोम राज गुर्जर एडवोकेट,कार्तिक राजपुरोहित ,राम टांक एवं सभी उपस्थित भक्तजनों ने संगीतमय सुंदरकांड का मंदिर में आनंद लिया और हर्षौल्लास से श्री राम लला प्रतिष्ठा दिवस पर सांयकालीन सेवा मण्डल/भक्तजनों ने अपने अपने घर पर दीपोत्सव करके उक्त उत्सव को धूमधाम से मनाया। समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
सभी भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड का आनंद लिया और भगवान श्री राम लला के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।