



अजमेर में 813वें सालाना उर्स के मौके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस के एक दल ने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से चादर चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दुनियाभर से आने वाले जायरिनों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि अजमेर की दरगाह हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक है। यहां ख्वाजा साहब का संदेश प्रेम, सेवा, और भाईचारे को बढ़ावा देता है। जूली ने दरगाह में मुल्क की शांति और खुशहाली के लिए दुआ की।
कांग्रेस अध्यक्ष की चादर पेश
कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे की चादर राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और नासिर खान दिल्ली से जयपुर लेकर पहुंचे। इस अवसर पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, खानू खान बुदवली, अमीन कागजी, और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।
भाईचारे का संदेश
जूली ने कहा, “ख्वाजा साहब ने मानवता का पाठ पढ़ाया और ईश्वरवाद का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं हमें प्रेम और सेवा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं।” कांग्रेस का यह कदम सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का प्रतीक है।