Saturday, 29 August 2026

दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी भारत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके


दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी भारत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

दिल्ली-एनसीआर, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। इसका केंद्र तिब्बत के शिजांग क्षेत्र में, जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था।

कई राज्यों और देशों में महसूस हुए झटके: नेपाल और भूटान में भी भूकंप का प्रभाव देखा गया।भारत में सिक्किम, उत्तराखंड और पूर्वी हिस्सों में झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए।

भूकंप का असर और जानकारी: इस भूकंप से फिलहाल भारत में जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित इलाकों में स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप की तीव्रता अधिक थी, लेकिन केंद्र की गहराई और स्थान ने बड़े नुकसान को टाल दिया।

सावधानी बरतने की सलाह: सरकार ने संभावित आफ्टरशॉक्स के मद्देनजर सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि किसी इमारत के पास खड़े न हों और खुले स्थानों पर रहें।


    Previous
    Next

    Related Posts