Saturday, 29 August 2026

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने किया बड़ा खुलासा: रवीना टंडन ने कहा था- 'अगर पहले मिलती, तो तुमसे शादी कर लेती'


गोविंदा की पत्नी सुनीता ने किया बड़ा खुलासा: रवीना टंडन ने कहा था- 'अगर पहले मिलती, तो तुमसे शादी कर लेती'

90 के दशक की सुपरहिट जोड़ियों में शामिल गोविंदा और रवीना टंडन का नाम आज भी चर्चा में है। हाल ही में, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने इंटरव्यू में इस जोड़ी को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। सुनीता ने बताया कि वह रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ बहुत अच्छी दोस्त हैं और शूटिंग सेट पर अक्सर उनके साथ मस्ती किया करती थीं।

सुनीता ने खुलासा किया, "रवीना आज भी मजाक में कहती हैं कि अगर वह गोविंदा से पहले मिलतीं, तो उनसे शादी कर लेतीं। मैंने उन्हें मजाक में जवाब दिया- 'ले जाओ, पता चलेगा तुम्हें।'"

गोविंदा और रवीना ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं, जैसे 'परदेशी बाबू,' 'आंटी नंबर 1,' 'बड़े मियां छोटे मियां,' और 'अखियों से गोली मारे।' इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

सेट पर मस्ती और साथ खाना: सुनीता ने बताया कि जब वह गोविंदा के साथ शूटिंग सेट पर जाती थीं, तो शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और मनीषा कोइराला जैसी अभिनेत्रियों के साथ खूब मस्ती करती थीं। वह कहती हैं, "हम सब एक साथ खाना खाते थे। गोविंदा के को-एक्टर्स के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी। ये यादें आज भी मुझे बहुत खुशी देती हैं।"

गोविंदा और रवीना की दोस्ती:सुनीता ने यह भी कहा कि गोविंदा और रवीना के बीच दोस्ती और प्रोफेशनल रिलेशनशिप हमेशा से मजबूत रही है। 90 के दशक में इनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट थी और दोनों ने कई यादगार परफॉर्मेंस दीं।


    Previous
    Next

    Related Posts