



श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति बलदेव नगर, पंचशील अजमेर द्वारा पौषबड़ा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार, 5 जनवरी 2025 को आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। मंदिर में भगवान श्री अंबिकेश्वर महादेव को विशेष भोग के रूप में दाल की पकौड़ी और सूजी का हलवा अर्पित किया गया।
महोत्सव का आयोजन और प्रसाद वितरण: महोत्सव के आयोजन के बाद शाम को विशेष आरती हुई। इसके पश्चात पौषबड़ा प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर समिति की संयोजक रेखा ओझा, संरक्षक भोमराज गुर्जर एडवोकेट, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल मीणा और अन्य सदस्यों ने आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।
प्रसाद वितरण की व्यवस्था मंदिर समिति के सदस्यों एवं भक्तों के सहयोग से की गई। इस दौरान कमल चौहान, मोना गर्ग, सुनीता टांक, सुरेश गुर्जर एडवोकेट, मनोज ओझा, अनिल मीणा, दौलत राम वर्मा, भोमराज गुर्जर, राम टांक, कार्तिक राजपुरोहित और मंदिर पुजारी तेज बहादुर शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने प्रसाद वितरण में योगदान दिया।

सेवा कार्य और आभार:मंदिर समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी भक्तों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि इस महोत्सव के आयोजन में "सेवा कार्य" के माध्यम से सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।