Saturday, 29 August 2026

ख्वाजा के उर्स मेले में 105 पाक जायरीन 6 जनवरी सोमवार को पहुंचेंगे अजमेर


ख्वाजा के उर्स मेले में 105 पाक जायरीन 6 जनवरी सोमवार को पहुंचेंगे अजमेर

हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 813 वें उर्स में भाग लेने के लिए करीब 105 पाकिस्तानी जायरीन सोमवार, 6 जनवरी को अजमेर पहुंचेंगे। उर्स मेला-2025 के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से जायरीन के ठहरने, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर खास तैयारियां की गई हैं।

पाकिस्तानी जायरीन 6 जनवरी से 9 जनवरी तक उर्स में भाग लेंगे। इसके बाद 10 जनवरी को विशेष ट्रेन से अजमेर से प्रस्थान करेंगे।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पाकिस्तानी जायरीन को अजमेर के सेंट्रल गर्ल्स स्कूल, पुरानी मंडी में ठहराया जाएगा। ठहरने और जियारत के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त भरतराज गुर्जर को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ऐजाज अहमद को अतिरिक्त संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।तहसीलदार ओम सिंह लखावत को सहायक संपर्क अधिकारी बनाया गया है।एनआईसी के संयुक्त निदेशक तेजा सिंह रावत को सी-फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।भू-अभिलेख निरीक्षक राजवीर सिंह को इस कार्य में सहयोग हेतु सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जायरीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्कूल परिसर और दरगाह क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहेगा।

सी-फॉर्म की प्रक्रिया:पाकिस्तानी जायरीन के आगमन के 24 घंटे के भीतर सभी सी-फॉर्म्स को ऑनलाइन सबमिट किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने एनआईसी को जिम्मेदारी सौंपी है।

Previous
Next

Related Posts