Saturday, 29 August 2026

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई शनिवार को रालसा के नए भवन 'विधिक सेवा सदन' का करेंगे उद्घाटन


सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई शनिवार को रालसा के नए भवन 'विधिक सेवा सदन' का करेंगे उद्घाटन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) को लगभग 28 वर्षों बाद खुद का भवन मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस बीआर गवई शनिवार को रालसा के नए भवन 'विधिक सेवा सदन' का उद्घाटन करेंगे।

नए भवन का परिचय: रालसा का नया भवन पुराने वन भवन कॉम्प्लेक्स में बनकर तैयार हुआ है। 1966 में अपनी स्थापना के बाद से रालसा का दफ्तर हाई कोर्ट की पुरानी बिल्डिंग में संचालित हो रहा था। नए भवन का संचालन शनिवार से शुरू होगा। इसके साथ ही नए भवन के सामने की सड़क का नामकरण भी 'विधिक सेवा मार्ग' किया जाएगा। उद्घाटन समारोह दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।

इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट जस्टिस संदीप मेहता, राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव और अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहेंगे।

जेल रिफॉर्म पर सेमिनार का आयोजन:उद्घाटन समारोह के साथ ही रालसा की ओर से जेल सुधार (जेल रिफॉर्म) पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में किया जाएगा।

मुख्य वक्ता:सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता जेल रिफॉर्म पर चर्चा करेंगे।हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस पंकज भंडारी राजस्थान में रालसा द्वारा जेल सुधारों को लेकर किए गए कार्यों की जानकारी देंगे।

लोगो और डेली डायरी का विमोचन: इस अवसर पर रालसा के लोगो और डेली डायरी का भी विमोचन किया जाएगा।


    Previous
    Next

    Related Posts