



जेतलपुर, अहमदाबाद: देशभर के फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों के लिए "सत्य समाधान 2025" राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 जनवरी को नरनारायण शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एजुकेशन में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, गांधीनगर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
कैम्पस निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन और कंपीटीशन आधारित होगी, जिसमें देश के 25 से अधिक प्रतिष्ठित फॉरेंसिक साइंस शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगी 10 क्राइम सीन से जुड़े प्रकरणों का अध्ययन करेंगे और मूट कोर्ट में अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करेंगे।
न्यायालय प्रक्रिया:कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष दोनों पक्ष सबूतों के आधार पर अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे।
पुरस्कार और सम्मान:सर्वश्रेष्ठ सीन प्रस्तुतीकरण और अनुसंधान को पुरस्कृत किया जाएगा।
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के देश के प्रथम "बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट क्राइम सीन स्टूडियो" में होगा।