



टोंक अखिल भारतीय वैश्य महसम्मेलन टोंक द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में 2 जनवरी से 5 जनवरी तक चलने वाले लेडीज विंटर फेयर का गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजीव बंसल तथा महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बम्ब ने फीता काट कर शुभारम्भ किया । मेले में सिर्फ महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों की 25 स्टॉल्स लगाई गई है।
मेले में पहले दिन ही आम जनता ने जमकर खरीददारी की । मेला दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा, मेले में प्रत्येक आगन्तुक को गिफ्ट दिया जाएगा, साथ ही रोजाना लक्की ड्रा के माध्यम से भी इनाम निकाले जाएंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही है हमारे संघठन द्वारा मातृशक्ति को व्यवसाय क्षेत्र में अवसर उपलब्ध करवाना गर्व का विषय है ।इस अवसर पर भगवान दास अजमेरा, सुरेश विजयवर्गीय ,प्रकाश जैन पटवारी, शहर अध्यक्ष भगवान भण्डारी ,महामंत्री राजेश बम्ब, युवा जिलाध्यक्ष शेलेन्द्र गर्ग, महामंत्री निखिल गुप्ता, आशीष मूंदड़ा, ओम अजमेरा, धीरज अग्रवाल, अतुल गर्ग, मनोज छामुनिया, प्रमोद सायवाङ,कार्यक्रम संचालन कर्ता डी डी मंगल, आनन्द बम्ब , वही मातृशक्ति मे जिलाध्यक्ष स्नेहा बम, जिला महामंत्री रिचा सिंगल, सीता सिंगल, अलका भंडारी, रेखा जैन, अवंती जैन, ममता अग्रवाल, उषा जैन, मीनाक्षी बम, कमलेशन अग्रवाल, ममता गर्ग, चंद्रकला बंब, ममता गोयल, मंजू गर्ग, भावना जैन, कुसुम विजय, रेखा बम, मधु बम , मोनिका अजमेर ,सरिता विजय, अवंती जैन, मीनाक्षी सोमानी, अनीता महेश्वरी, सुशीला अजमेरा, प्रियांशी बम, साधना अजमेरा, सोनल सिंगल आदि मौजूद रही।