Saturday, 29 August 2026

भीषण ठंड से राहत: यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर निगम हेरिटेज के अस्थाई रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को फ्री भोजन और कंबल का वितरण


भीषण ठंड से राहत: यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर निगम हेरिटेज के अस्थाई रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को फ्री भोजन और कंबल का वितरण

शहर में बढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर निगम हेरिटेज द्वारा अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। इन रैन बसेरों में जरूरतमंद लोग अपना आईडी कार्ड दिखाकर न केवल आश्रय पा सकते हैं, बल्कि उन्हें नगर निगम की ओर से फ्री भोजन भी प्रदान किया जा रहा है।

गुरुवार को यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने खासा कोठी सर्किल स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जयपुर में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस सर्दी में हजारों लोग रोजाना कामकाज के लिए आते हैं। ऐसे में हेरिटेज निगम की ओर से अस्थाई रैन बसेरों में ठहरने और खाने की उचित व्यवस्था की गई है। इन व्यवस्थाओं को जांचने के लिए मैं खुद मौके पर पहुंचा हूं।

हेरिटेज नगर निगम जयपुर की मेयर कुसुम यादव ने बताया कि रैन बसेरों में अब तक 500 से अधिक कंबल वितरण किए गए हैं। खासा कोठी पुलिया, हसनपुरा, अजमेर पुलिया के पास ठंड में रह रहे लोगों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई गई है।

प्रमुख सुविधाएं:फ्री रैन बसेरे: जरूरतमंद लोग अपनी आईडी दिखाकर फ्री में रैन बसेरों में रुक सकते हैं।

खाने की व्यवस्था: नगर निगम द्वारा सभी रैन बसेरों में फ्री भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अलग व्यवस्था: पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग रैन बसेरों की व्यवस्था है।

हेरिटेज नगर निगम जयपुर की मेयर कुसुम यादव ने यह भी बताया कि अस्थाई रैन बसेरों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ हेरिटेज नगर निगम जयपुर की मेयर कुसुम यादव, नगर निगम कमिश्नर अरुण हसीजा, एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह यादव, पार्षद और अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts