



राजस्थान में राज्य उपभोक्ता आयोग और जिला उपभोक्ता मंचों के अध्यक्ष और सदस्यों की भर्ती पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। यह परीक्षा 11 जनवरी को जयपुर में दो केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित होगी।
प्रवेश पत्र: प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइटhttps://consumeraffairs.rajasthan.gov.in/ और खाद्य विभाग की वेबसाइटhttps://food.rajasthan.gov.in/ से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न: सामान्य ज्ञान, सामयिक मामले, संविधान, उपभोक्ता विधियों का ज्ञान। अवधि: 120 मिनट।
वर्णनात्मक प्रश्न: व्यापार, वाणिज्य, उपभोक्ता मामले, और सार्वजनिक मामलों पर प्रश्न।आदेशों के विश्लेषण और तर्कपूर्ण प्रारूपण का परीक्षण। अवधि: 180 मिनट।
वर्णनात्मक परीक्षा: ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यमों में। उत्तर लिखने के लिए अलग से उत्तर पुस्तिकाएँ दी जाएंगी। नेगेटिव मार्किंग: नहीं होगी।
उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि यह प्रक्रिया न केवल चयनित उम्मीदवारों की न्यायिक और कार्यात्मक क्षमता बढ़ाएगी, बल्कि समयबद्ध न्याय प्रदान करने में मदद करेगी। इससे उपभोक्ता आंदोलन को मजबूती मिलेगी।