Saturday, 29 August 2026

एसपीयू के कुलसचिव प्रो. रमेश कुमार रावत ने राजस्थान सेआए अतिथियों का किया स्वागत, सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के 2 जनवरी को जन्मदिवस समारोह में होंगे शामिल


एसपीयू के कुलसचिव प्रो. रमेश कुमार रावत ने राजस्थान सेआए अतिथियों का किया स्वागत, सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के 2 जनवरी को जन्मदिवस समारोह में होंगे शामिल

सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) के कुलसचिव एवं राजस्थान के चोमू तहसील के अशोक विहार निवासी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने सिक्किम में आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में अतिथियों का स्वागत किया। यह आयोजन सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के 73 वें जन्मदिवस समारोह के उपलक्ष्य में किया गया।

आगंतुकों का स्वागत: प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने राजस्थान से पधारे विशिष्ट अतिथियों का सिक्किम के गैंगटोक स्थित भूर्तुक हेलीपैड पर खादा पहनाकर, पुष्पगुच्छ और एसपीयू का प्रतीकात्मक पेन देकर स्वागत किया।
स्वागत किए गए अतिथियों में शामिल थे: वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक: धर्मनारायण जोशी और रामहेत यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष, जयपुर: राजेश गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख: सत्यनारायण चौधरी।जिला उपाध्यक्ष, जयपुर: प्रेम सिंह बनवासा और अजय तिवाड़ी, राज्यपाल सिक्किम के निजी सचिव विजय शर्मा शामिल थे।
इसके अलावा राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए शिक्षाविदों, वरिष्ठजनों और पॉलिटिशियन का भी स्वागत किया गया।

सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की गुणवत्ता पर खुशी व्यक्त: अतिथियों ने सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की जा रही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा नर्सिंग, फार्मा, बीपीटी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, आर्ट और साइंस जैसे पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की और इसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

राज्यपाल के जन्मदिवस समारोह: यह सभी विशिष्ट अतिथि 2 जनवरी 2025 को सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के 73 वें जन्मदिवस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर प्रो. रावत ने सभी अतिथियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों और पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और बताया कि एसपीयू का उद्देश्य शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।

    Previous
    Next

    Related Posts