Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रदेशवासियों के नाम पत्र: नए वर्ष में विकास और उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों की ओर कदम


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रदेशवासियों के नाम पत्र: नए वर्ष में विकास और उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों की ओर कदम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण की सराहना की। उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण को अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया और प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि की कामना की।

प्रदेश में जल संकट का समाधान और बुनियादी सुविधाओं में सुधार
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को प्राथमिकता देते हुए लंबे समय से लंबित जल संकट का समाधान किया है। शेखावाटी क्षेत्र में वर्षों से प्रतीक्षित जल समस्याओं को हल करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। उन्होंने जल संकट को समाप्त करने के लिए प्रदेश के हर हिस्से में ठोस कदम उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

युवाओं के लिए नए अवसर: पेपरलेस परीक्षाएं और रोजगार मेले
मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए पेपरलेस परीक्षाओं और रोजगार मेलों के माध्यम से नए अवसर सृजित करने की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में सफलतापूर्वक आयोजित की गई पहली पेपरलेस परीक्षा और युवाओं को मुख्यमंत्राी रोजगार उत्सव के तहत रोजगार प्रदान करने का उल्लेख किया।

किसानों और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं
मुख्यमंत्री ने किसानों को सम्मान निधि के बढ़े हुए किस्तों के सीधे खातों में स्थानांतरित करने की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के लिए 1,000 नए आंगनवाड़ी केंद्र खोलने और बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए लाड़ली प्रोत्साहन योजना शुरू करने का जिक्र किया।

ऊर्जा और औद्योगिक विकास की ओर कदम
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में 2 लाख 24 हजार करोड़ रुपये के एमओयू का उल्लेख किया, जिससे राजस्थान बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा। साथ ही उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

आगामी योजनाओं की घोषणा
मुख्यमंत्री ने 2025 में नए ऊर्जा, नए संकल्प और नए उत्साह के साथ प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने 2047 तक राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की नींव रखी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्र के माध्यम से प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि राज्य के विकास में सभी का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला वर्ष उपलब्धियों और प्रगति से भरा होगा।

    Previous
    Next

    Related Posts