Saturday, 29 August 2026

भजनलाल सरकार ने नववर्ष पर आईएएस अफसरों को दी पदोन्नति की सौगात


भजनलाल सरकार ने नववर्ष पर आईएएस अफसरों को दी पदोन्नति की सौगात

नववर्ष की पूर्व संध्या पर राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आईएएस अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सांवत और पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसके अलावा अन्य आईएएस अधिकारियों को भी अहम पदों पर नियुक्ति और पदोन्नति दी गई है। चंद्रकांत कुमार पंवार को जलदाय विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है। वहीं, डॉ. नवीन महाजन को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का प्रमुख शासन सचिव नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी इस आदेश में कुल सात अधिकारियों को पदोन्नत या नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे प्रशासनिक सुचारू संचालन और नववर्ष पर राज्य प्रशासन को मजबूती देने का कदम बताया है।

नव पदोन्नत अधिकारियों की सूची:

  1. भास्कर ए सांवत – अतिरिक्त मुख्य सचिव, जलदाय विभाग
  2. प्रवीण गुप्ता – अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीडब्ल्यूडी
  3. चंद्रकांत कुमार पंवार – प्रमुख शासन सचिव, जलदाय विभाग
  4. डॉ. नवीन महाजन – प्रमुख शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
  5. गौरव गोयल – सचिव, वित्त विभाग
  6. नीलाभ सक्सेना – विशेष सचिव, कृषि विभाग
  7. टीना कुमार चौधरी – विशेष सचिव, कार्मिक विभाग
Previous
Next

Related Posts