Saturday, 29 August 2026

न्यू ईयर पर जयपुर में कड़ी सुरक्षा: 1500 पुलिसकर्मी तैनात, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नकेल


न्यू ईयर पर जयपुर में कड़ी सुरक्षा: 1500 पुलिसकर्मी तैनात, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नकेल

न्यू ईयर पार्टी के जश्न को लेकर जयपुर पुलिस सतर्क हो गई है। 31 दिसंबर को शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। बिना अनुमति प्रोग्राम आयोजित करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1500 पुलिसकर्मी और 300 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।

शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई
31 दिसंबर को विशेष नाकाबंदी होगी। शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर कार्रवाई कर वाहन जब्त किया जाएगा। पुलिस की टीमें सादा वर्दी में भी तैनात रहेंगी।

बिना अनुमति पार्टी पर रोक
पुलिस ने बिना परमिशन न्यू ईयर पार्टी आयोजित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में ठहरने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखी जाएगी। सड़क पर वाहन खड़े कर रास्ता अवरुद्ध करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Previous
Next

Related Posts