



जयपुर: नववर्ष के मौके पर जयपुर में पर्यटकों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने परकोटे के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह बदलाव मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वन-वे और डायवर्जन के जरिए यातायात को सुगम बनाने की योजना बनाई है। डीसीपी ट्रैफिक सागर राणा ने दी जानकारी:बड़ी चौपड़ से आमेर: इस मार्ग को वन-वे किया गया है। आमेर से आने वाले वाहनों को दिल्ली रोड स्थित आमेर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। सुभाष चौक से बड़ी चौपड़: यातायात को 4 दरवाजा, घोड़ा निकास रोड, रामगंज चौपड़, घाटगेट और गलता गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रामगढ़ मोड़ से बड़ी चौपड़: यातायात को रामगढ़ मोड़ से धोबीघाट, दिल्ली बाईपास, गलता गेट और टीपी नगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। चारदीवारी क्षेत्र में प्रवेश और निकास:मिनी बसों का प्रवेश बंद: अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गलता गेट, रामगढ़ मोड़ और संजय सर्किल से मिनी बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पर्यटक बसों का मार्ग: सांगानेरी गेट से चारदीवारी क्षेत्र में प्रवेश और रामगढ़ मोड़ से निकास की व्यवस्था की गई है। बांदरवाल गेट: यहां से प्रवेश करने वाले वाहन नगर परिषद की मोरी, जनानी ड्योढ़ी, सार्दुल सिंह की नाल और गणगौरी बाजार की तरफ जा सकेंगे।पर्यटकों के लिए खास निर्देश:ट्रैफिक पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन लाने से बचें। इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करने का सुझाव दिया गया है।