Saturday, 29 August 2026

ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की तैयारियां पूरी: जिला प्रशासन ने पेश की चादर, विधिवत शुरुआत 1 या 2 जनवरी से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की तैयारियां पूरी: जिला प्रशासन ने पेश की चादर, विधिवत शुरुआत 1 या 2 जनवरी से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अजमेर: हर साल की तरह इस साल भी ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की शुरुआत रविवार को पुलिस और प्रशासन की ओर से चादर पेश करने के साथ हुई। इस दौरान अधिकारियों ने मजार पर अकीदत के फूल पेश किए और प्रदेश व देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।

जिला कलक्टर लोकबंधु और एसपी वंदिता राणा सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की दस्तारबंदी कर उन्हें तबर्रुक भेंट किया गया और उनके परिवारों की खुशहाली के लिए भी दुआ की गई।

उर्स की तैयारियां: कलक्टर लोकबंधु ने कहा कि दरगाह में उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चांद दिखाई देने पर उर्स की विधिवत शुरुआत 1 या 2 जनवरी से होगी। हालांकि, उर्स की अनौपचारिक शुरुआत 28 दिसंबर को झंडा रस्म की अदायगी के साथ हो चुकी है।

सुरक्षा इंतजाम: एसपी वंदिता राणा ने बताया कि उर्स के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, स्पेशल, क्विक रिस्पॉन्स और अन्य टीमें भी सतर्क रहेंगी।

उर्स की प्रमुख रस्में: 31 दिसंबर: मजार शरीफ से संदल उतारा जाएगा।1 जनवरी: सुबह जन्नती दरवाजा खोला जाएगा और शाम को बाबा कुतुब से आने वाली छड़ियों का स्वागत किया जाएगा।6 रजब (9 जनवरी): आस्ताना बंद रहेगा और सिर्फ खुद्दाम-ए-ख्वाजा मजार में रहेंगे। देश-दुनिया के लिए दुआ की जाएगी।10 या 11 जनवरी: उर्स का समापन होगा।

विशेष रस्में: खास फातिहा 6 रजब को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। बड़े कुल की रस्म 9 जनवरी को अदा की जाएगी, जब खुद्दाम मजार शरीफ को गुस्ल देंगे और विशेष दुआ करेंगे।


Previous
Next

Related Posts