



भाजपा सरकार द्वारा सीकर संभाग और नीम का थाना जिले को समाप्त करने के फैसले पर माकपा के सांसद अमराराम ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार विकास कार्यों को बढ़ावा देने के बजाय, पहले से किए गए विकास का विनाश करने में जुटी है।
सांसद अमराराम ने कहा, "आज राजस्थान की भाजपा सरकार ने सीकर संभाग और नीम का थाना जिले को समाप्त कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी विकास तो नहीं कर सकती, लेकिन किए हुए विकास का विनाश करने का काम जरूर करती है। निश्चित रूप से भाजपा को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"
जनता को नुकसान: उन्होंने कहा कि इस निर्णय से स्थानीय जनता को प्रशासनिक सेवाओं में मुश्किलें होंगी और क्षेत्रीय विकास प्रभावित होगा।
माकपा नेता का यह बयान राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है। जहां भाजपा इस निर्णय को प्रशासनिक सुधार और आर्थिक व्यावहारिकता का हिस्सा बता रही है, वहीं विपक्षी दल इसे जनविरोधी और विकास विरोधी कदम करार दे रहे हैं।