



हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में टीना ने अपने पिता गोविंदा और उनके सुझावों के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता उनके फिगर और वजन को लेकर बेहद सजग थे।
टीना ने "हाउटरफ्लाई" को दिए इंटरव्यू में बताया, “जब मैं छोटी थी, मेरे पापा मेरे वजन और फिगर पर बहुत ध्यान देते थे। वह अक्सर कहते थे, ‘अपना वजन कम करो, तुम्हारा पेट बढ़ते जा रहा है।’ एक बार मैं उनके साथ स्विट्जरलैंड गई थी। वहां का दूध और हॉट चॉकलेट मुझे इतना पसंद था कि मैंने खूब पी। लेकिन इससे मेरा वजन इतना बढ़ गया कि जब हम स्विट्जरलैंड से लंदन गए, तो मेरी पैंट्स मुझे फिट नहीं हो रही थीं। पापा हमेशा कहते थे कि लड़कियों को सुंदर दिखना चाहिए और अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहिए।”
टीना का बॉलीवुड सफर: टीना आहूजा ने साल 2015 में फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल और धर्मेंद्र थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इस फिल्म के बाद टीना ने एक्टिंग छोड़ दी और किसी अन्य फिल्म में नजर नहीं आईं।
पिता-बेटी का रिश्ता:
टीना ने यह भी बताया कि गोविंदा अपने करियर के शुरुआती दौर में काम में इतने व्यस्त रहते थे कि उन्हें परिवार के लिए समय नहीं मिल पाता था। हालांकि, वह हमेशा यह सुनिश्चित करते थे कि उनकी बेटी का फिटनेस और लुक्स सही रहे।